इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

ढ़ाई साल में 49 बच्चों की मौत मामले में एम्स निदेशक को जांच के आदेश
 

एम्स में क्लिनिकल ट्रायल के दौरान ढाई साल में 49 बच्चों की मौत के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स निदेशक को जांच के आदेश दिए हैं। उधर, एम्स प्रशासन का कहना है कि बच्चों की मौत बीमारी के कारण हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव नरेश दयाल ने बताया कि इस बारे में चर्चा के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंबुमणि रामदास ने एम्स डायरेक्टर को हाई लेवल कमिटी से जांच कराकर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उधर, एम्स में आयोजित प्रेस कॉन्फ़रन्स में पीडियाट्रिक डिपार्टमंट के हेड डॉ. वी. के. पॉल ने बताया कि हमने उदय फाउंडेशन नामक एनजीओ द्वारा फाइल की गई आरटीआई में यह बताया है था कि विभिन्न तरह के 24 क्लिनिकल ट्रायल के लिए इंस्टिट्यूट में रजिस्टर्ड कुल बच्चों में से 49 की मौत हुई थी, मगर जिन बच्चों की मौत हुई थी वे निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों के शिकार थे। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जिंक दिया जा रहा था। उनकी मौत की वजह सिर्फ और सिर्फ बीमारी थी, किसी भी नई दवा का इस्तेमाल नहीं। उधर, लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे पर जांच और इस तरह की दवाओं के ट्रायल पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि एक साल से कम उम्र के बच्चों पर इस तरह के प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अपने बच्चों को गिनी पिग की तरह इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि उदय फाउंडेशन की रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को छपी खबरों में बताया गया था कि एम्स में क्लिनिकल ट्रायल की वजह से ढाई साल में 49 बच्चे मौत के शिकार हो गए।

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com