|
नल-जल प्रदाय योजना-बस्तर जिले के दस गांवों में पेयजल टंकियों के लिए
88.70
लाख रूपए मंजूर
राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति
सुनिश्चित करने के लिए संचालित नल-जल प्रदाय योजना के तहत
बस्तर जिले में सात विकासखंडों के दस गांवों में
10 पानी टंकियों का निर्माण किया जाएगा। राज्य
शासन द्वारा इन टंकियों के निर्माण तथा उनसे संबंधित परीक्षण,
पाईप व वाल्व फिटिंग आदि कार्यों के लिए
88 लाख 70 हजार
रूपये स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत राशि से जिले के तोकापाल
विकासखंड में तीन, लोहांडीगुड़ा
विकासखंड में दो तथा माकड़ी, बड़ेराजपुर,
बकावंड, नारायणपुर और
कोण्डागांव विकासखंडों में एक-एक पानी टंकी बनाई जाएगी। इन
टंकियों की जल संग्रहण क्षमता 75 हजार
लीटर से एक लाख लीटर तक होगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
द्वारा सभी टंकियों की उंचाई बारह मीटर निर्धारित की गई है।विभागीय
अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के तोकापाल विकासखंड के
ग्राम परपा तथा ग्राम बड़े आरापुर में सात हजार
500 लीटर, ग्राम राजूर
में आठ हजार लीटर क्षमता की तीन पानी टंकियां निर्मित की
जाएंगी। ग्रामीणों को पेयजल सहित निस्तारी पानी की आपूर्ति के
लिए लोहंडीगुड़ा विकासखंड में अलनार तथा बड़ेधाराउर नलजल योजनाओं
के तहत एक-एक लाख लीटर जल संग्रहण क्षमता की पानी टंकियां
निर्मित की जाएगी। माकड़ी विकासखंड के ग्राम शामपुर में एक लाख
लीटर, बकावंड विकासखण्ड के ग्राम
राजनगर में 90 हजार लीटर तथा बड़ेराजपुर
विकासखण्ड में बड़ेबत्तर नल-जल योजना के तहत सात हजार
500 लीटर क्षमता की पानी टंकियां निर्मित की
जाएगी। कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम कुम्हारपारा और नारायणपुर
विकासखंड के ग्राम महिमांगबाड़ी में नौ-नौ हजार लीटर जलधारण
क्षमता की दो पानी टंकियां बनेंगी। इन टंकियों से पाइप लाइन
द्वारा गांव के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक नल लगाने के साथ
ही घरों के नल कनेक्शन देकर पानी की आपूर्ति की जाएगी।

|
 |