|
 |
मुख्य
पृष्ठ
आंचलिक
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
क्रीडा
समाज
साहित्य
प्रौद्योगिकी
व्यक्तित्व
लोक-अभिरुचि
पर्यटन
फीचर्स
फोटोग्राफ
वीडियो
सदस्य
कैसे
बनें
|
 |
|
|
दुर्ग जिले के पांच गांवों में स्थापित होंगी नल-जल प्रदाय योजनाएं
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दो विकासखंडों के पांच गांवों में
ग्रामीणों को पेयजल और निस्तारी सुविधा के लिए पर्याप्त पानी
उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नल-जल योजनाएं स्थापित की जाएंगी।
राज्य शासन द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से
इसके लिए एक करोड़
11 लाख 60 हजार रूपए
मंजूर किए गए हैं। स्वीकृत राशि में से 63
लाख 98 हजार रूपए से विकासखंड बालोद के
तीन तथा 47 लाख 62
हजार रूपए से विकासखंड गुरूर के दो गांवों में नल-जल योजना के
तहत विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया
कि जिले के बालोद विकासखंड के खुंदनी गांव में
18 लाख 72 हजार रूपए
की लागत से नल-जल योजना स्थापित की जाएगी। इसी विकासखंड के
जमरूवा गांव में 22 लाख 30
हजार रूपए से नल-जल योजना के तहत पाईप लाईन
बिछाने, वाल्व चैम्बर बनाने,
स्टैण्ड पोस्ट निर्मित करने सहित सभी कार्य
किए जाएंगे। राज्य शासन द्वारा बालोद विकासखंड की पीपरछेड़ी
नलजल प्रदाय आवर्धन योजना के लिए 24
लाख 96 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
गुरूर विकासखंड के ग्राम कुलिया की नल-जल आवर्धन योजना के लिए
24 लाख 67 हजार रूपए
तथा ग्राम तार्री में नल-जल आवर्धन योजना के लिए 22
लाख 95 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं।

|
 |
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस,
बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875,
ई-मेल- editorins@gmail.com |