इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सरगुजा जिले में रतनजोत और फलदार वृक्षारोपण के लिये 2.96 करोड़ रूपए मंजूर

 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रतनजोत एवं फलदार वृक्षों के पौध रोपण के लिये 2 करोड 96 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। स्वीकृत राशि से सरगुजा जिले के आठ विकासखंडों की 44 ग्राम पंचायतों में रतनजोत एवं फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। ओड़ंगी जनपद पंचायत अंतर्गत सर्वाधिक 15 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण होगा। भैयाथान विकासखंड की दस, सीतापुर और सुरजपुर विकासखंड की चार-चार, उदयपुर विकासखंड की पांच, मैनपाट विकासखण्ड की तीन, लखनपुर के दो तथा प्रतापपुर विकासखण्ड की एक ग्राम पंचायत में योजना के तहत वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा संबंधित एजेंसियों को वृक्षारोपण कार्य छह माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के भैयाथान विकासखंड की ग्राम पंचायत धरमपुर, दर्रीपारा, तरका, परसीया, जगदीशपुर और विकासखंड ओड़गी की ग्राम पंचायत भाडी, भकुर्रा में मेड़ों पर रतनजोत पौधरोपण के लिये 49 लाख 63 हजार 820 रुपये की स्वीकृति दी गई है। विकासखंड सीतापुर की ग्राम पंचायत ढोढ़ागांव, विकासखंड मैनपाट की ग्राम पंचायत पोकसरी, कमलेश्वरपुर, नर्मदापुर में रतनजोत रोपण के लिये 25 लाख 59 हजार 600 रुपये की स्वीकृति दी गई है। विकासखंड प्रतापपुर की ग्राम पंचायत मायापुर - 2, विकासखंड सीतापुर की ग्राम पंचायत रजपुरी, गिरहुलडीह, नावापारा में मेड़ पर रतनजोत रोपण के लिये 40 लाख 90 हजार 620 रुपये मंजूर किए गए हैं। विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत सकरिया में रतनजोत रोपण के लिये 25 लाख 92 हजार रुपये तथा विकासखंड सूरजपुर की ग्राम पंचायत गंगापुर में फलदार वृक्षारोपण के लिये 6 लाख रुपये एवं ग्राम पंचायत सलका, पोड़ी में मिश्रित वृक्षारोपण के लिये 25 लाख 34 हजार 220 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विकासखंड ओडगी की ग्राम पंचायत भाड़ी, डाड अमोरनी, रायसरा, विकासखंड भैयाथान की ग्राम पंचायत कटिंदा, झिलमिली, पटियाडांड में रतनजोत रोपण के लिये 24 लाख 30 हजार रुपये, विकासखंड उदयपुर की ग्राम पंचायत शंकरपुर, परमेश्वरपुर, तिवरागुडी, विकासखंड सूरजपुर की करकोली नया, विकासखंड भैयाथान की ग्राम पंचायत कोटया, विकासखंड ओडगी की ग्राम पंचायत धूर, खडोली, भाडी में रतनजोत रोपण के लिये 46 लाख 398 रुपये की स्वीकृति दी गई है। विकासखंड ओडगी की ग्राम पंचायत कुपा, धूर, लांजित, भवरखोह, बांक, खडौली, विकासखंड उदयपुर की ग्राम पंचायत पस्ता, पटना चंद्रिकापुर, विकासखंड भैयाथान की ग्राम पंचायत सुदामानगर में रतनजोत रोपण के लिये 41 लाख 23 हजार 800 रुपये की स्वीकृति दी गई है। विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत केवरा में 97 हजार 920 रुपये से वृक्षा रोपण किया जाएगा।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com