इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जवाहर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति उत्कर्ष विद्यार्थी योजना

 

छत्तीसगढ़ में जवाहर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति उत्कर्ष विद्यार्थी योजना के तहत अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 249 प्रतिभावान बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस वर्ष राज्य के विभिन्न उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिलाया गया है। इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के दौ सौ तथा अनुसूचित जाति वर्ग के उन्नचास विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश दिलाया गया है।आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गणेशराम भगत ने आज यहां बताया कि राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के लोगों के विकास तथा कल्याण के साथ-साथ उनके बच्चों के कैरियर निर्माण को भी प्राथमिकता दी गई है। प्रदेश शासन की मंशा है कि आरक्षित वर्ग के बच्चे भी गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़े और उनका कैरियर भी उज्जवल हो। इस हेतु राज्य शासन द्वारा जवाहर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति उत्कर्ष विद्यार्थी योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत इस वर्ष अनुसूचित जनजाति के दो सौ तथा अनुसूचित जाति वर्ग के उन्नचास प्रतिभावान बच्चों को राज्य के विभिन्न उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया है। श्री भगत ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के दो सौ विद्यार्थियों में से राजकुमार कालेज रायपुर में 20, युगान्तर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में 20, इंडिया पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में 20, युग चेतना पब्लिक स्कूल दुर्ग में 20, शिवा एजुकेशन सोसायटी दुर्ग में 20, ज्ञानगंगा एजुकेशन सोसायटी रायपुर में 19, गुरू द्रोण हायर सेकेण्डरी स्कूल रायगढ़ में 9, गुरू पब्लिक स्कूल कवर्धा के 5, रायल किड्स कांवेन्टस राजनांदगांव में 14, विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर में 7, निर्मला हायर सेकेन्डरी स्कूल कोरबा में 2, सरस्वती शिशु मंदिर कांगोली जगदलपुर में 14, ब्रजेश हायर सेकेण्डरी स्कूल बिलासपुर में 6, होलीक्रास हायर सेकेण्डरी स्कूल अम्बिकापुर में 10, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल रायपुर में 5, पैलोटी इन्टरनेशनल राजनांदगांव में 4 तथा आदेश्वर ऐकेडमी जगदलपुर में 5 विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के उन्नचास विद्यार्थियों में से राजकुमार कॉलेज रायपुर में पांच विद्यार्थी, युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में पांच, इंडियन पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में पांच, युगचेतना पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में पांच, शिवा पब्लिक ऐजुकेशन सोसायटी दुर्ग में पांच, ज्ञानगंगा रायपुर में पांच, गुरू द्रोण हायर सेकेण्डरी स्कूल रायगढ़ में दो, गुरूकूल पब्लिक स्कूल कवर्धा में तीन, विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर में चार, रायल किड्स राजनांदगांव में चार, ब्रजेश गर्ल्स हायर सेकेण्डरी बिलासपुर में चार तथा होलीक्रास हायर सेकेण्डरी अम्बिकापुर में दो विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया गया है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com