इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुसूचित जाति, जनजाति के युवाओं को जगदलपुर में नि:शुल्क कोचिंग

 

राज्य में युवा कैरियर निर्माण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रदेश के जगदलपुर (बस्तर) स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में भी नि:शुल्क कोचिंग देने की व्यवस्था की गई है। लोक शिक्षण समिति जगदलपुर एवं कैरियर प्लस एजुकेशनल सोसायटी दिल्ली द्वारा कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग हेतु राज्य के स्नातक उपाधिधारी (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण) विद्यार्थियों से 30 अगस्त 2008 को अपरान्ह दो बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए। आवेदन परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिम जाति परियोजना जगदलपुर के कार्यालय में पंजीकृत डाक से भेजे जा सकते हैं अथवा विद्यार्थी स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आदिम जाति तथा अनुसूचित जति विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि ऐसे आवेदक जिनके पालक आयकरदाता न हो, वे इस योजना के अंतर्गत जगदलपुर में स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में लोक शिक्षण समिति जगदलपुर एवं कैरियर प्लस एजुकेशनल सोसायटी दिल्ली के विशेषज्ञों से नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे। कोचिंग संस्था में प्रवेशित अभ्यर्थियों को कोचिंग के दौरान सात सौ पचास रूपये प्रतिमाह की दर शिष्यवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्हें नि:शुल्क छात्रावास एवं पुस्तकालय की भी व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी। चयनित अभ्यर्थियों को छात्रावास में रहना अनिवार्य होगा। कोचिंग दिन में दी जाएगी। महाविद्यालय में अध्ययरनरत विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत कोचिंग हेतु अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयन परीक्षा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में दोपहर 12 बजे से अपरान्ह दो बजे तक होगी। आवेदकों को परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र 30 अगस्त को अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक कार्यालय परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिम जाति परियोजना जगदलपुर में वितरित किया जाएगा। यदि किसी अपरिहार्य कारणों से आवेदक को 30 अगस्त के शाम 5 बजे तक प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होंगे, तो वे परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का स्वरूप संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के समान होगा, जिसमें सामान्य अध्ययन का एक प्रश्न पत्र होगा। इस प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 150 प्रश्न होंगे। चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आने-जाने एवं ठहरने का व्यय स्वयं आवेदक को वहन करना होगा। प्रवेश परीक्षा उपरान्त सफल घोषित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं काउंसिलिंग होगी। चयनित अभ्यर्थियों को आमदनी, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा अंकसूची आदि की सत्यापित प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगी।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com