इंडियन न्यू सर्विस

Indian News Service

               राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

   तक अद्यतन समाचार

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

रेगुलर से ज्यादा प्राइवेट

 

शा.स्नाकोत्तर काकतीय महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर में परीक्षाओं की समय सारिणी घोषित होने के बाद प्रवेश पत्र वितरण किया जा रहा है। कालेज में कुल ६ हजार ६४ परीक्षार्थी इस वर्ष विभिन्न कोर्स के लिए परीक्षाओं में शामिल होंगे। इनमें १ हजार ६ सौ २४ रेगुलर और ४ हजार ४ सौ ४५ प्राइवेट परीक्षार्थी हैं। कालेज में रेगुलर छात्र-छात्राओं को अदेय प्रमाण पत्र लेने में असुविधा हो रही है। परीक्षा नजदीक होने से विद्यार्थियों में चिंता बनी हुई है।

बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनोज चंद्रा ने बताया कि प्रवेश पत्र लेने के लिए नोड्यूज लेना अनिवार्य है। भीड़ के चलते प्रवेश पत्र मिलने में विलंब हो रहा है। वहीं इसके लिए समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। भीड़ होने से पढ़ाई छोड़कर आना पड़ रहा है। महिला दंतेश्वरी महाविद्यालय के प्राचार्य एमआई मेमन ने बताया कि विद्यालय में कुल ९ सौ ३३ छात्राओं ने परीक्षा भरे हंै। जिसमें ४ सौ ३७ रेगुलर और ४ सौ ९६ प्राइवेट छात्राएं है। तीन शिफ्टों में चलने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर ली गई है। पीजी कालेज में बीसीए भाग तीन के छात्र-छात्राओं द्वारा बस्तर विश्वविद्यालय की कुलपति जयलक्ष्मी ठाकुर से यह शिक ायत की गई कि दूसरे सेमेस्टर में गणित की एक भी कक्षाएं नहीं लगाई गई है जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग करते छात्र-छात्राओं ने कुलपति को लिखित आवेदन भी दिया है।

नहीं होगा फेरबदल

कुलपति ने बताया कि कक्षाएं नहीं लगी तो स्वयं विद्यार्थी और प्राचार्य जिम्मेदार हैं। दो महीना पहले समयसारणी घोषित की गई थी। यदि पढ़ाई पूरी नहीं कराई गई थी तो उन्हें स्वयं जिम्मेदारी पूर्वक समय सीमा के भीतर एकस्ट्रा क्लास लगाकर पढ़ाई पूरी करनी थी। समय सारणी पर कोई फेर बदल नहीं किया जाएगा। बीसीए के एचओडी श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षाएं लगाई जाती थी छात्र-छात्रा ही उपस्थित नहीं रहते थे। यदि छात्रों को कोई परेशानी थी। १ महीना पहले सूचित किया जाता तो विशेष ध्यान दिया जाता

 

 

 


विज्ञापन हेतु संपर्क करें

-व्यापार संपादक-

आईएनएस

GIRISH  RAJ

द्वितीय तल, बाम्बे मार्केट,

रायपुर, छत्तीसगढ़-492001

मो. 093290-24410

दूरभाष0771-4028064


 



 

 

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4221886, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

web traffic stats