इंडियन न्यू सर्विस

Indian News Service

               राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

   तक अद्यतन समाचार

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

कैट में रायपुरियंस का जलवा जारी

 

रायपुर. सही दिशा में किया गया परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता। 99.69 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली निकेता भी इसे ही अपना मूलमंत्र मानती हैं। प्रोसी एजुकेशन के डायरेक्टर नागेश बंछोर कैट में अपने स्टूडेंट्स की सफलता पर गुरुवार को पत्रकारों से मुखातिब हुए।

 

इस दौरान निकेता से हुई बातचीत में उसने कहा, मुझे भरोसा था कि आईआईएम-अहमदाबाद से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगी। लेकिन शिलांग से आई कॉल पर भी मैं खुश हूं। इस सफलता में उसने अपने पैरेंट्स की भूमिका की भी सराहना की। इससे पहले पुणे के संस्थान एससीएमएचआरडी में भी निकेता का सेलेक्शन हो चुका है।

 

कैट में सफलता हासिल करने वालों में एक अन्य छात्र अभिषेक राम भी शामिल हैं। अभिषेक ने भी 99.69 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक ने बताया कि एमबीए करने के बाद वे रायपुर में ही कुछ करना चाहते हैं।

 

इसके अलावा भी संस्थान के 15 से अधिक स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। सबने आगे चलकर देश के साथ ही अपने प्रदेश के विकास में योगदान देने की बात कही।

 

इन्होंने भी मारी बाजी: कैट में सफलता हासिल करने वाले अन्य स्टूडेंट्स में हरमीत कौर, योगेश मुटरेजा, श्रेष्ठ तिवारी, आयुषी अग्रवाल, आकृति जिंदल, आयन भटनागर, निगम झा, क्षितिज बत्रा, सौम्या अग्रवाल, नागेश बंछोर, अमूल बड़जात्या, विकास खन्ना, जसलीन सरणा, अनुज माहेश्वरी, अंकित पटौदी, अमेय त्रिपाठी, मौली मुखर्जी, विवेक जैन, अक्षय चतुर्वेदी, अनुराग अग्रवाल और रौनक अग्रवाल भी शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 


विज्ञापन हेतु संपर्क करें

-व्यापार संपादक-

आईएनएस

GIRISH  RAJ

द्वितीय तल, बाम्बे मार्केट,

रायपुर, छत्तीसगढ़-492001

मो. 093290-24410

दूरभाष0771-4028064


 



 

 

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4221886, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

web traffic stats