|
सचिन तो पहले से भारत रत्न : ठाकरे
भले ही कुछ दिनों
पहले शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे सचिन तेंदुलकर पर हमलावर रुख
अपनाया हो
लेकिन अब वह सचिन के पक्ष में दिख रहे हैं।
उत्तर भारतीयों के
खिलाफ मुंबई में हो रही हिंसा पर सचिन ने कहा था कि 'मुंबई
सभी की'
है। सचिन की इस
टिप्पणी से ठाकरे बेहद खफा थे। पर एकदिवसीय क्रिकेट में
सचिन ने दोहरा
शतक क्या जमाया कि ठाकरे सचिन के पक्ष में आ गए।
ठाकरे ने पार्टी
मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में कहा है, 'इस
देश के 100
करोड़ लोग सचिन को पहले ही भारत रत्न से नवाज चुके हैं।'
शिव सेना प्रमुख ने
सचिन की
तारीफ करते हुए कहा
है, 'शिवाजी
महाराज रणभूमि में मुगलों को शिकस्त दिया करते थे।
ठीक इसी तरह,
सचिन क्रिकेट की
रणभूमि में एक योध्दा हैं। इस तरह के योध्दा सिर्फ
महाराष्ट्र
में पैदा होते हैं।'
|