इंडियन न्यू सर्विस

Indian News Service

               राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

   तक अद्यतन समाचार

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

महंगाई के विरोध में दी गिरफ्तारी

 

जोधपुर. शहर के विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गिरफ्तारियां देकर केंद्र सरकार के प्रति रोष जताया।

 

राष्ट्रीय अभियान समिति के बैनर तले जेल भरो आंदोलन व सत्याग्रह के तहत श्रमिक व कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोग सोजतीगेट मजदूर मैदान में शाम 5 बजे एकत्रित हुए। यहां से समिति अध्यक्ष विजय मेहता, बैक कर्मचारी नेता एलएन जालानी व नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के सचिव बाबूसिंह के नेतृत्व में वे एक जुलूस के रूप में रवाना हुए। महंगाई के खिलाफ नारे लगाते आंदोलनकारी मजदूर मैदान से सोजतीगेट, पुरी तिराहे का चक्कर लगाते हुए नई सड़क चौराहे पहुंचे। जुलूस में एटक, सीटू, एचएमएस, एआईसीसीटीयू सहित अन्य संगठनों से जुड़े महिला व पुरुष कर्मचारी शामिल थे।

बनाई मानव श्रंखला

 

जुलूस के नई सड़क पहुंचने पर आंदोलनकारियों ने मानव श्रंखला बनाई। प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। वरिष्ठ श्रमिक नेता बीएम नाथानी, विष्णु गांधी, सद्दीक कुरैशी, प्रेम चौधरी, आनंद सिंह, मांगू खां, जगदीश सहित सैकड़ों लोगों ने गिरफ्तारियां दीं।

 

पीएम व वित्तमंत्री का पुतला फूंका

 

राजस्थान ट्रेड यूनियन केंद्र ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। आर.सीटू के प्रदेश महामंत्री गोपीकिशन, जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर व श्रमिक कर्मचारी नेता मोहनसिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया। जुलूस विभिन्न मार्गो से होकर घंटाघर पहुंचा जहां पीएम का पुतला फूंकने के बाद सभा हुई। समाज सेवा एक मिशन संघ की ओर से पांचवीं रोड चौराहे पर वित्त मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया गया। संगठन प्रमुख विष्णु सरगरा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।

 

बीएमएस व इंटक ने किया प्रदर्शन

 

मंहगाई के विरोध में बीएमएस व इंटक की ओर से पुराने बिजलीघर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। रैली में शामिल श्रमिक व कर्मचारी नारे लागते हुए हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जगदीश दाधीच, शंकरलाल जांगिड़, किशन टाक, नरपतसिंह, ताज मोहम्मद सहित अन्य लोग शामिल हुए।

 

 

 

 

 


विज्ञापन हेतु संपर्क करें

-व्यापार संपादक-

आईएनएस

GIRISH  RAJ

द्वितीय तल, बाम्बे मार्केट,

रायपुर, छत्तीसगढ़-492001

मो. 093290-24410

दूरभाष0771-4028064


 



 

 

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4221886, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

web traffic stats