इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

डॉ. शर्मा का मनोनयन राष्ट्रीय समिति में

रायपुर । 18 अक्टूबर 2007 । देश-विदेश मे लोकप्रिय साहित्यिक पत्रिका साहित्य वैभव के संपादक, राज्य के प्रतिष्ठित प्रकाशक तथा छत्तीसगढ़ राज्य भाषा प्रचार समिति के महासचिव डॉ. सुधीर शर्मा का मनोनयन राज्य सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अनुदान समिति में किया गया है । स्वैच्छिक संगठनों को वित्तीय सहयोग एवं उनके मूल्याँकन के लिए भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण समिति में पहली बार एक युवा साहित्यकार का मनोनयन हुआ है ।

 

प्रदेश के संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की संस्तुति पर यह मनोनयन हुआ है । अनेक पुस्तकों के लेखक-संपादक डॉ. शर्मा अमेरिका, इग्लैंड़, मारीशस, श्रीलंका, बहरीन, ओमान आदि कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । प्रदेश के महत्वपूर्ण साहित्यिक संगठनों के पदाधिकारी सर्वश्री रमेश नैयर, गिरीश पंकज, आर. एन.एस के संपादक, हीरामन ठाकुर, सृजन-गाथा के संपादक जयप्रकाश मानस, मीडिया विमर्श के संपादक संजय द्विवेदी, इंडियन न्यूज सर्विस के संपादक गिरीश साहू, वेब दुनिया के प्रथम संपादक श्री अशोक चतुर्वेदी, रवि श्रीवास्तव, दानेश्वर शर्मा, लोकाक्षर के संपादक नंदकिशोर तिवारी, समीक्षक डॉ. बल्देव, भाषाविद् डॉ. चित्तरंजन कर, नागरी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. व्यास नारायण दुबे, लोकमान्य सद्भभावना समिति के अध्यक्ष तपेश जैन, मिनीमाता फाउंडेशन के अध्यक्ष रामशरण टंडन, गुरुघासी दास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, डैलास अमेरिका के ऑनलाइन रेडियो सलाम नमस्ते के  श्री सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है ।

 

    ज्ञातव्य हो कि श्री शर्मा ने राज्य में साहित्यिक प्रकाशन को प्रमुखता से गति दी है जिससे हिंदी के साहित्य को विश्वव्यापी ख्याति मिली है ।

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ